Back

राम नवमी पर राष्‍ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 01.04.2020

Download PDF

भारत के राष्‍ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्‍द ने राम नवमी की पूर्व संध्‍या पर अपने संदेश में कहा है:

"राम नवमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली रामनवमी, हमारे मेहनतकश किसानों के लिए नव-धान्य का भी अवसर होती है। श्रीराम का आदर्श जीवन हमें सदाचार, सहनशीलता, सहृदयता और मैत्री-भाव का संदेश देता है। अपने-अपने कर्त्तव्य पथ पर हमें इन शाश्वत जीवन-मूल्यों के प्रति सच्ची निष्ठा दर्शानी चाहिए।

आइए, राम नवमी के इस उल्लास-पूर्ण पर्व पर हम, अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने और गौरवमयी भारत के निर्माण का संकल्प लें। साथ ही, विश्वव्यापी आपदा COVID-19 वायरस का मुकाबला कर इसे परास्त करने के लिए त्योहार मनाते समय सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी सरकारी निर्देशों का पालन करें।”