Back

भारत के राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की

राष्ट्रपति भवन : 01.09.2019

भारत के राष्ट्रपति ने निम्नलिखित नियुक्तियाँ/परिवर्तन किए हैं: -

(i) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, श्री कलराज मिश्र को स्थानांतरित कर राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है,
(ii) श्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है,
(iii) श्री बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है,
(iv) श्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है,
(v) डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

2. उपर्युक्त नियुक्तियां, सम्बंधित राज्यपालों द्वारा अपना-अपना कार्यभार ग्रहण करने की तिथियों से प्रभावी होंगी।