Back

भारत के राष्ट्रपति 2 से 4 नवंबर तक सिक्किम और मेघालय की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 01.11.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 2 से 4 नवंबर, 2019 तक सिक्किम और मेघालय की यात्रा पर जाएंगे।

3 नवंबर, 2019 को, राष्ट्रपति सिक्किम के गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में शोभायमान होंगे।

4 नवंबर, 2019 को, राष्ट्रपति मेघालय के शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू) के 26वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।