Back

राष्ट्रपति ने मंत्रिपरिषद के 1 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 3 राज्य मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार किए

राष्ट्रपति भवन : 02.09.2017

भारत के राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री की सलाह से मंत्रिपरिषद के निम्नलिखित सदस्यों के इस्तीफे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किए हैंः

1. श्री कलराज मिश्र
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय

2. श्री बंडारू दत्तात्रेय
श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

3. श्री राजीव प्रताप रूडी,
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

4. श्री फग्गन सिंह कुलस्ते
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डे
मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री