Back

भारत के राष्ट्रपति 4 से 7 फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 03.02.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 4 से 7 फरवरी, 2021 तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे।

4 फरवरी, 2021 की शाम को राष्ट्रपति बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। 5 फरवरी, 2021 को, वे एयरफोर्स स्टेशन, येलहंका, बेंगलुरु में एयरो इंडिया-21 के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। 6 फरवरी, 2021 को जनरल थिमय्या के पूर्व पैतृक आवास में संग्रहालय का उद्घाटन करने के लिए, राष्ट्रपति कर्नाटक के कोडगु जिले के मडिकेरी जाएंगे। 7 फरवरी, 2021 को राष्ट्रपति बेंगलुरु में ‘राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय’ के 23वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन, नई दिल्ली लौटने से पूर्व, वे आंध्र प्रदेश के मदनापल्ले में सत्संग फाउंडेशन के आश्रम और सदुम में पीपल ग्रोव स्कूल भी जाएंगे।