Back

भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन उद्यान में बेओबैब का एक पौधा लगाया

राष्ट्रपति भवन : 03.04.2018

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (03 अप्रैल, 2018) राष्ट्रपति भवन उद्यान में बेओबैब का एक पौधा लगाया। यह पौधा मार्च में मेडागास्कर की राजकीय यात्रा के दौरान अंतानानारिवो के विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए नीम के पौधे के बदले सद्भावना के तौर पर मेडागास्कर विश्वविद्यालय द्वारा उपहार में दिया गया था।

बेओबैब वृक्ष का जीवन काल 2,000 वर्ष से ज्यादा होता है। इसमें नीम के पेड़ की तरह औषधीय और पोषक तत्व बड़ी मात्रा में होते हैं। इन पौधों केआदान-प्रदान से भारत और मेडागास्कर दोनों के द्वारा अपनी-अपनी संस्कृतियों में पारंपरिक ज्ञान और चिकित्सा को दिया जाने वाला महत्व उजागर होता है।

यह विज्ञप्ति 1140 बजे जारी की गई।