Back

राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा के अंतिम दिन गिनी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

राष्ट्रपति भवन : 03.08.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द आज (3 अगस्त, 2019) गिनी के कोनाक्री में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस समारोह का आयोजन आइबरी कोस्ट में भारत के राजदूत, श्री सैलस थंगल ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और गिनी के बीच आपसी सहयोग की पूरक सामर्थ्य को देखते हुए, व्यापार और निवेश तथा व्यवसायों के लिए दोनों ही ओर विकास की अपार संभावनाएं हैं। गिन्नी के साथ हमारी साझेदारी में, स्वास्थ्य-चर्या से लेकर, इबोला के विरुद्ध लड़ाई, कृषि, परिवहन से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक विकासात्मक सहयोग की प्रमुखता है। उन्होंने कहा कि गिनी में भारतीय समुदाय भले ही कम संख्या में हो, फिर भी सक्रिय है और इस देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस देश में जिस भी रूप में निवास कर रहे हों, उनमें से प्रत्येक ने अपने साथ-साथ भारत के लिए सम्मान और नाम कमाया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम अपने प्रवासी भारतीय समुदाय को अपनी परिवर्तनकारी यात्रा का अभिन्न अंग मानते हैं। गिनी में अपने विचारों, उद्यम और जमीनी उपस्थिति के माध्यम से, वे भारत में प्रगति और विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि जब कभी उन्हें हमारी आवश्यकता होगी, हम दृढ़ता और मजबूती से उनके साथ खड़े होंगे।

शाम (1 अगस्त, 2019), राष्ट्रपति कोविन्द को राष्ट्रपति कोन्दे द्वारा उनके सम्मान में आयोजित राज-भोज में गिनी के सर्वोच्च पुरस्कार, ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने यह सम्मान भारत के लोगों को, गिनी के लोगों के प्रति अपने सम्मान और आदर को और गिनी एवं भारत की मित्रता को समर्पित किया।

बाद में आज (3 अगस्त, 2019), राष्ट्रपति, तीन देशों - बेनिन, गाम्बिया और गिनी की अपनी यात्रा के सफल समापन के उपरान्त वापस भारत के लिए रवाना होंगे। वे कल सुबह नई दिल्ली पहुचेंगे।