Back

न्यायमूर्ति श्री रंजन गोगोई ने भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण की

राष्ट्रपति भवन : 03.10.2018

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आज ( 3 अक्टूबर, 2018) 1045 बजे आयोजित एक समारोह में भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में न्यायमूर्ति श्री रंजन गोगोई को शपथ दिलाई गई। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद की शपथ ग्रहण की।

यह विज्ञप्ति 1115 बजे जारी की गई।