Back

चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन 6 फरवरी से पुनः आरम्भ होगा

राष्ट्रपति भवन : 04.02.2021

मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण ‘चेंज ऑफ गार्ड समारोह’ का आयोजन बंद कर दिया गया था जिसे इस शनिवार अर्थात 6 फरवरी, 2021 से पुनः आरम्भ किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक शनिवार (शासकीय अवकाशों को छोड़कर) निम्नलिखित समयानुसार किया जाएगा:
i. 6 फरवरी, 2021 से 14 मार्च, 2021 तक - 0940 बजे से 1040 बजे
ii. 15 मार्च, 2021 से 13 नवंबर, 2021 तक - 0740 बजे से 0840 बजे
iii. 14 नवंबर, 2021 से 13 मार्च, 2022 तक - 0940 बजे से 1040 बजे

प्रत्येक शनिवार को अधिकतम 100 लोगों को, पहले से बुकिंग कराने पर, समारोह देखने की अनुमति दी जाएगी। वेबसाइट https://presidentofindia.gov.in या https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।