Back

मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति भवन : 05.02.2019

मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय ने आज (5 फरवरी, 2019) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द से मुलाकात की।

राजकुमार अल्बर्ट का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और मोनाको के बीच हमेशा विश्वास, मैत्री और आपसी हितकारी सहयोग के रिश्ते रहे हैं। वर्तमान यात्रा से इन रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की मजबूत प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और मोनाको के संबंध बहुत हैं। फिर भी, साथ मिलकर हम लोग इन्हें और बेहतर कर सकते हैं। नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर, हमारे मतों में पर्याप्त एकरूपता है। द्विपक्षीय सहयोग के लिए हमें इन क्षेत्रों को प्राथमिकता देनी चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, दुनिया की सर्वाधिक तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था है। मोनाको की प्रौद्योगिकी और निवेश कंपनियां भारतीय विकास गाथा से काफी लाभ उठा सकती हैं।

बाद में, राष्ट्रपति ने राजकुमार और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के लिए अपराह्न भोज की मेज़बानी की।

यह विज्ञप्ति 1400 बजे जारी की गई।