Back

राष्ट्रपति ने कहा, इथियोपिया के साथ भारत का व्यापार और निवेश संबंध बहुत मजबूत है और यह अफ्रीकी महाद्वीप के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

राष्ट्रपति भवन : 05.10.2017

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (5 अक्तूबर, 2017) अदीस अबाबा में इंडियन बिजिनेस फोरम की 12वीं वार्षिक स्मृति समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि इथियोपिया और भारत एक दूसरे के साथ सदियों से व्यापार कर रहे हैं। इथियोपिया और भारत के बीच व्यापार संबंध पहली शताब्दी के प्राचीन इक्ज्यूमिट एम्पायर के दौरान समृद्ध हुए। आज आर्थिक संबंध में व्यापार, पूंजी निवेश, असंरचनात्मक परियोजनाओं के लिए प्रतिपूरक ऋण और वृहद क्षमता निर्माण के लिए विकास सहायता शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इथियोपिया में प्रथम तीन विदेशी निवेशकों में से एक है। भारतीय निवेश ने वस्त्र और कपड़ा, इंजीनियरिंग, प्लास्टिक, जल प्रबंधन, परामर्श और आईसीटी, शिक्षा, औाषध और स्वास्थ देखभाल में ख्याति अर्जित की है। इथियोपिया में भारतीय निवेश ने स्थानीय संसाधनों में विनिर्माण और मूल्य संवर्धन में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इस देश में रोजगार सृजन किया है और इथियोपिया परिवारों की सुख-समृद्धि में योगदान दिया है। उन्होंने इंडियन बिजिनेस फोरम को भारतीय निवेश में प्रोत्साहन देने और भारत और इथियोपिया के बीच व्यापार और वाणिज्य को बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति ने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप जिसका अदीस अबाबा एक महत्वपूर्ण हब है के साथ संकेतिक संलग्नता को दर्शाता है। 2015 में नई दिल्ली में तीसरे भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन में भारत ने अफ्रीका को अगले पांच वर्षों में दस मिलियन अमरीकी डालर के प्रतिपूरक ऋण के प्रस्ताव की घोषणा की थी। यह ऋण चालू ऋण कार्यक्रम के अतिरिक्त था। हमने 600 मिलियन अमरीकी अनुदान सहायता का भी वचन दिया है जिसमें 100 मिलियन अमरीकी डालर की भारत अफ्रीका विकास निधि और 10 मिलियन अमरीकी डालर वाली भारत-अफ्रीका स्वास्थ्य निधि शामिल है। एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कोरिडोर क्षमता से परिपूर्ण एक अन्य पहल है।

राष्ट्रपति ने इथियोपिया और अफ्रीका में इन फ्रेमवर्कों में हमें भागीदार बनाने और उनसे लाभ उठाने के लिए व्यापार में हिस्सेदारों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि ऐसी बड़ी परियोजनाओं को पारदर्शिता से डिजाइन किया जाता है और ये स्थानीय समुदाय को खुशहाल बनाती हैं। अंत में राष्ट्रपति ने कहा कि व्यापार और निवेश सवोत्तम रूप से काम करते हैं-अथवा केवल तभी कार्य करते हैं-जब ये मेजबान समुदायों और गरीब लोगों की मदद करते हैं।

इससे पहले दिन, राष्ट्रपति ने अदीस अबाबा में प्रेसिडेंशल पैलेस का दौरा किया और अपने प्रतिपक्षी, राष्ट्रपति मुलाटु टेशोम के साथ मंत्रिमंडलीय स्तर की वार्ता की। इस वार्ता में व्यापार और विकास के सारे पहलू शामिल थे। राष्ट्रपति कोविन्द ने इथोपिया में विद्युत प्रसार परियोजनाओं के लिए सहायता के रूप में सकारात्मक रूप से भारत की इच्छा जताई और स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और कृषि के क्षेत्रों में विशेष सहायता की घोषणा की। दोनों राष्ट्रपति द्विपक्षीय करारों-पहला व्यापार सुविधा पर और दूसरा सूचना संचार और मीडिया क्षेत्र पर हस्ताक्षर के साक्षी रहे।

बाद में इसी सायं को राष्ट्रपति श्री हेल मेरियम देसालेन, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रधानमत्री से बात करेंगे और राष्ट्रपति टेशोम द्वारा उनके सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भाग लेंगे।

यह विज्ञप्ति 1820 बजे जारी की गई