Back

भारत के राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति भवन : 05.10.2019

Download PDF

भारत के राष्‍ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्‍या पर अपने संदेश में कहा :-

‘दुर्गा पूजा के अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पूजा इस आस्था का संचार भी करती है कि अंततः सत्य और न्याय की ही जीत होती है। इसी प्रेरणा के साथ हम सभी को सदैव ईमानदारी, सत्य और न्याय का पक्ष लेना चाहिए। ऐसा करके हम सब विकास के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल होंगे।

शरद ऋतु के आरंभ में मनाया जाने वाला यह पर्व, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और मेलजोल का उत्सव भी है। आइए, हम सभी भाईचारे की भावना के साथ इस त्योहार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं।’’