Back

भारत के राष्ट्रपति 7 अक्टूबर को चामराजनगर आयुर्विज्ञान संस्थान के नवनिर्मित शिक्षण अस्पताल का उद्घाटन करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 05.10.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 6 से 8 अक्टूबर, 2021 तक कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगे।

7 अक्टूबर, 2021 को, राष्ट्रपति चामराजनगर स्थित चामराजनगर आयुर्विज्ञान संस्थान के नवनिर्मित शिक्षण अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

8 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रपति श्रृंगेरी में दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम और शंकर अद्वैत अनुसंधान केन्द्र जाएंगे।