Back

भारत के राष्ट्रपति 7 और 8 जुलाई, 2018 को गोवा की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 06.07.2018

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 7 और 8 जुलाई, 2018 को गोवा की यात्रा पर जाएंगे। भारत के राष्ट्रपति के रूप में यह गोवा की उनकी प्रथम यात्रा होगी।

07 जुलाई, 2018 को, राष्ट्रपति गोवा विश्वविद्यालय के 30वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। उसी शाम, वे राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भी भाग लेंगे।

08 जुलाई, 2018 को, दिल्ली लौटने से पूर्व राष्ट्रपति पुराने गोवा के यूनेस्को विश्व धरोहर, बसिलिका ऑफ बोम जीसस और मारडोल के श्री मंगेशी मंदिर जाएंगे।

यह विज्ञप्ति 1635 बजे जारी की गई।