Back

भारत के राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की

राष्ट्रपति भवन : 06.07.2021

भारत के राष्ट्रपति ने निम्नलिखित नियुक्तियां/परिवर्तन किए:-

(i) मिजोरम के राज्यपाल, श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को स्थानांतरित कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
(ii) हरियाणा के राज्यपाल, श्री सत्यदेव नारायण आर्य को स्थानांतरित कर उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
(iii) त्रिपुरा के राज्यपाल, श्री रमेश बैस को स्थानांतरित कर झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
(iv) श्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
(v) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, श्री बंडारू दत्तात्रेय को स्थानांतरित कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
(vi) डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
(vii) श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
(viii) श्री राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

2. उपर्युक्त नियुक्तियां, संबंधित पद का कार्यभार ग्रहण किए जाने की तिथि से प्रभावी होंगी।