Back

भारत के राष्ट्रपति ने श्री मनोज सिन्हा को जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया

राष्ट्रपति भवन : 06.08.2020

राष्ट्रपति ने जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से श्री गिरीश चंद्र मुर्मू का त्याग-पत्र स्वीकार कर लिया है।

2. राष्ट्रपति ने श्री गिरीश चन्द्र मुर्मू के स्थान पर श्री मनोज सिन्हा को, उनके द्वारा अपना कार्यभार ग्रहण किए जाने की तिथि से जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया है।