Back

भारत के राष्ट्रपति माउंट आबू में ‘सामाजिक परिवर्तन के लिए महिला सशक्तीकरण’ पर आयोजित सम्मेलन में शोभायमान हुए

राष्ट्रपति भवन : 06.12.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द आज (6 दिसंबर, 2019) माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय में 'सामाजिक परिवर्तन के लिए महिलाओं के सशक्तीकरण' पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए; उन्होंने सभा को भी संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय बहुत ही प्रासंगिक है।‘सामाजिक परिवर्तन हेतु महिला सशक्तीकरण’ को आप सबकी संस्था ब्रह्माकुमारीज़ सही मायनों में बहुत बड़े पैमाने पर अंजाम दे रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाकर ही समानता और समरसता पर आधारित समाज का निर्माण संभव है।

राष्ट्रपति ने कहा कि महिला सुरक्षा एक बहुत ही गंभीर विषय है। इस विषय पर बहुत काम हुआ है लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। बेटियों पर होने वाले आसुरी प्रहारों की वारदातें देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख देती हैं। लड़कों में ‘महिलाओं के प्रति सम्मान’ की भावना को मजबूत बनाने की ज़िम्मेदारी हर माता-पिता की है।