Back

भारत के राष्ट्रपति ने श्रवणबेलगोला में गोमटेश्वर भगवान श्री बाहुबली के ‘महामस्तकाभिषेक महोत्सव 2018’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति भवन : 07.02.2018

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (07 फरवरी, 2018)श्रवणबेलगोला में गोमटेश्वर भगवान श्री बाहुबली स्वामी के ‘महामस्तकाभिषेक महोत्सव 2018’का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने‘महामस्तकाभिषेक महोत्सव, 2018’के सफल संचालन के लिए वहां उपस्थित आयोजकों और तीर्थयात्रियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि‘सम्यक दर्शन’, ‘सम्यक ज्ञान’और ‘सम्यक चरित्र’जैन दर्शन के तीन रत्नों के रूप में जाने जाते हैं। ये गुण संपूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। शांति,अहिंसा, बंधुत्व,नैतिकता और त्याग के द्वारा विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश और विदेश के अनेक भागों से श्रद्धालु विशाल संख्या में विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने श्रवणबेलगोला आए हुए हैं। हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को उनके कल्याणकारी प्रयासों में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह विज्ञप्ति 1700 बजे जारी की गई