Back

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का सन्देश

राष्ट्रपति भवन : 07.03.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा: -

"सभी भारतवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भारत की बेटियों ने अपनी सफलताओं से देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है।

यह दिवस नारी शक्ति को समर्पित है। महिलाओं ने बदलते समय से कदमताल कर हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुझे विश्वास है कि भारतीय समाज महिला सशक्तिकरण की दिशा में अविराम प्रगति करता रहेगा और स्त्री-पुरुष समानता को निरंतर दिया जा रहा बढ़ावा हमारी बेटियों और समाज के लिए नए-नए अवसर लेकर आएगा। नारीत्व की महानता के इस उत्सव की सभी को बधाई”।

यह विज्ञप्ति 1700 बजे जारी की गई।