Back

नॉर्वे की प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

राष्ट्रपति भवन : 08.01.2019

नॉर्वे की प्रधानमंत्री सुश्री अरना सोलबर्ग ने आज (8 जनवरी, 2019) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द से मुलाकात की।

भारत में नॉर्वे के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और नॉर्वे गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं। दो जीवंत लोकतंत्रों के साथ, कानून के शासन, सांस्कृतिक विविधता और मानव अधिकारों के लिए गहरे सम्मान के साथ, हम स्वाभाविक रूप से साझेदार हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-नॉर्वे द्विपक्षीय व्यापार बढ़ रहा है, लेकिन विस्तार की और संभावना है। ऊर्जा, आईटी, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अवसर मौजूद हैं। पोत, बंदरगाह प्रबंधन, फिशिंग, रक्षा और ऊर्जा में नॉर्वे की क्षमता विश्व प्रसिद्ध है। भारत अपने मेक इन इंडिया, स्मार्ट शहर, स्वच्छ भारत, स्टार्ट-अप इंडिया और सागरमाला परियोजना जैसे कार्यक्रमों के समर्थन के लिए इन क्षेत्रों में नॉर्वे की भागीदारी का स्वागत करता है।

यह विज्ञप्ति 1810 बजे जारी की गई।