Back

भारत के राष्ट्रपति ने ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए

राष्ट्रपति भवन : 08.03.2020

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (8 मार्च, 2020) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र (आरबीसीसी) में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर आयोजित समारोह में ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए। (नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं का संक्षिप्त प्रोफ़ाइल संलग्न है)।

महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा संस्थापित ‘नारी शक्ति पुरस्कार’,प्रत्येक वर्ष 8मार्च को "महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए असाधारण कार्यों के सम्मान में दिया जाने वाला राष्ट्रीय पुरस्कार" है, यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया जाता है जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया है और उत्कृष्ट योगदान दिया है।

पुरस्कार वितरण समारोह से पहले, आरबीसीसी में दर्शकों के लिए 'स्वच्छ भारत - भारत की स्वच्छता गाथा' की विशेष प्रस्तुति की गई। इस लघुचित्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत ग्रामीण भारत में हुए व्यापक व्यवहार परिवर्तन के बारे में, और खुले में शौच की सदियों पुरानी प्रथा को दूर करने के लिए 55 करोड़ से अधिक जनसंख्या का नेतृत्व करते हुए महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में बताया गया।