Back

श्री गिरीश चंद्र मुर्मू ने भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के पद की शपथ ली

राष्ट्रपति भवन : 08.08.2020

आज (8 अगस्त, 2020) 1030 बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में, श्री गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद की शपथ ली।

श्री गिरीश चंद्र मुर्मू का कार्यकाल 20.11.2024 तक होगा।