Back

भारत के राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति भवन : 08.11.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज सुबह (8 नवंबर, 2021) राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-1 में वर्ष 2020 के लिए चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और इकसठ पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री आदि शामिल थे।