Back

भारत के राष्ट्रपति ने नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2020 के लिए तीन पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और इकसठ पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति भवन : 08.11.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज शाम (8 नवंबर, 2021) राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह-II में भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में वर्ष 2020 के लिए तीन पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और इकसठ पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।