Back

भारत के राष्ट्रपति 10 से 14 फरवरी तक महाराष्ट्र और तेलंगाना की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 09.02.2022

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 10 से 14 फरवरी, 2022 तक महाराष्ट्र और तेलंगाना की यात्रा पर जाएंगे।

11 फरवरी, 2022 को, राष्ट्रपति मुंबई में राजभवन केनए दरबार हॉल का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रपति 12 फरवरी, 2022 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के आम्बडवे गांव में डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर स्मारक जाएंगे।

राष्ट्रपति 13 फरवरी, 2022 को, श्री रामानुज सहस्राब्दी समारोह में शामिल होंगे और हैदराबाद में श्री रामानुजाचार्यजी की स्वर्ण निर्मित प्रतिमा का अनावरण करेंगे।