Back

भारत के राष्ट्रपति महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 09.10.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 9 से 13 अक्तूबर, 2019 तक महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात की यात्रा पर जाएंगे।

राष्ट्रपति आज शाम (09 अक्तूबर, 2019) महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे और कल (10 अक्तूबर, 2019) नासिक में ‘आर्मी एविएशन कोर’ को ‘ध्वज’ प्रदान करेंगे। उसी दिन वे ‘स्कूल ऑफ आर्टिलरी, देवलाली, नासिक’ भी जाएंगे।

10 अक्तूबर, 2019 को राष्ट्रपति कर्नाटक पहुंचेंगे और मैसूर के महाराजा श्री जयचामराज वाडियार के जन्मशती समारोह में शामिल होंगे।

11 अक्तूबर, 2019 को राष्ट्रपति वरूणा ग्राम, मैसूर में ‘जेएसएस उच्चतर शिक्षा एवं अनुसंधान अकादमी’ के परिसर की आधारशिला रखेंगे।

12 अक्तूबर, 2019 को राष्ट्रपति बेंगलुरु में ‘स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान’ जाएंगे।

13 अक्तूबर, 2019 को, राष्ट्रपति कोबा, गुजरात में ‘श्री महावीर जैन आराधना केन्द्र’ जाएंगे।