Back

भारत के राष्ट्रपति ने बिहार कृषि रोड मैप 2017-2022 जारी किया

राष्ट्रपति भवन : 09.11.2017

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (09 नवम्बर, 2017) पटना में बिहार कृषि रोड मैप 2017-2022 जारी किया।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में पहली बार बिहार आना उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और भावुक अनुभव है। वह सदैव बिहार के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के सभी वर्गों और क्षेत्रों से प्राप्त सम्मान तथा प्यार को याद रखेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि अप्रैल, 2017 से चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसलिए किसानों के हित में नए कृषि रोड मैप को जारी करने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के माध्यम से जोर दिया था कि किसान भारतीय जीवन और नीति निर्माण का केंद्र हैं। यह आज भी सच बना हुआ है।

राष्ट्रपति ने कहा कि बिहार सरकार ने किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और अन्य भागीदारों के परामर्श के बाद 2008 में पहला कृषि रोडमैप आरंभ किया था। यह रोड मैप 2017 तीसरा है। यह कृषि के विकास के लिए व्यापक और समन्वित योजना प्रदान करता है। सभी संबंधित विभागों को किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतियां बनाने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया किया आज जारी तीसरे कृषि रोड मैप से बिहार के कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन और मजबूत होगा तथा कृषि समुदाय सशक्त बनेगा।

यह विज्ञप्ति 1330 बजे जारी की गई