Back

श्री लंका के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 10.03.2018

श्री लंका गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति, श्री मैत्रीपाल सिरिसेना,जो अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में हैं,ने आज (10मार्च, 2018) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द से भेंट की।

श्री लंका के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने विश्व के साथ श्री लंका के संबंध दोबारा सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका नेतृत्व भारत के लिए और इस क्षेत्र तथा उससे परे भी विश्वास पैदा करने वाला नेतृत्व है।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि श्री लंका ने अनेक पर्यावरण अनुकूल उपाय किए हैं। उन्होंने पर्यावरण सातत्य के साथ आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के श्री लंकाई राष्ट्रपति में संदर्शन की सराहना की। उन्होंने सौर ऊर्जा क्षेत्र में श्री लंका की ‘सूर्य बल सांग्र माया’पहल की प्रशंसा की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच अनूठे संबंध हैं। वे हमारे साझे ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,जातीय और सभ्यतागत रिश्तों पर और जनता के बीच में परस्पर संबंधों पर आधारित हैं। राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ राजनीतिक संबंधों में पिछले तीन वर्षों के दौरान गति आई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और श्रीलंका को व्यापार, वाणिज्य,संयोज्यता और विकास सहयोग में तीव्रतर प्रगति को बढ़ावा देना चाहिए। भारत और श्री लंका बिजली,नवीकरणीय ऊर्जा,समुद्री संसाधनों,जैविक कृषि पद्धतियों,बंदरगाह और हवाई अड्डा सुविधाओं जैसे क्षेत्रों पर एक समान बल दे रहे हैं।

यह विज्ञप्ति 1800 बजे जारी की गई