Back

सेशल्स के संसदीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 10.08.2017

सेशल्स की राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष माननीय पैट्रिक पिल्लए के नेतृत्व में सेशल्स के संसदीय शिष्टमंडल ने आज (10 अगस्त, 2017) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द से भेंट की।

शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि सेशल्स से पिछला संसदीय शिष्टमंडल2013 में आया था जबकि भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति, श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने 2012 में सेशल्स की राष्ट्रीय एसेंबली को संबोधित किया था।

राष्ट्रपति ने विचार व्यक्त किया कि सेशल्स भारत का एक समुद्रवर्ती पड़ोसी और विश्वसनीय मित्र है। दोनों देशों का हिंद महसागर क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा और रक्षा सहयोग है। उन्होंने कहा कि सेशल्स का संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूची में ऊंचा स्थान है। सेशल्स सरकार सभी नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और सेशल्स सहयोग के अन्य क्षेत्रों के अलावा स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सहयोग कर सकते हैं।

राष्ट्रपति ने 01 जुलाई, 2017 से अपने देश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए सेशल्स सरकार को बधाई दी। सेशल्स की राष्ट्रीय एसेंबली शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय सौर परिसंघ में प्रवेश को स्वीकृति दे देगी।

यह विज्ञप्ति 1915 बजे जारी की गई