Back

ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 10.09.2019

Download PDF

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

अपने सन्देश में राष्ट्रपति ने कहा, ओणम के पावन पर्व पर, मैं अपने देशवासियों, विशेष रूप से देश और विदेश में रह रहे केरल के भाइयों-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

नई फसल के मौसम के साथ आने वाला ओणम का यह त्योहार भविष्य के प्रति आशा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव लेकर आता है।

मेरी कामना है कि हमारे देश में कृषि के महत्व को दर्शाने वाला यह पावन पर्व हम सभी को देश की प्रगति और समृद्धि हेतु काम करने के लिए प्रेरित करे।