Back

भारत के राष्ट्रपति 12 से 15 जुलाई तक तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की यात्रा पर जाएंगे

राष्ट्रपति भवन : 11.07.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 12 से 15 जुलाई, 2019 तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे।

13 जुलाई, 2019 को, चेन्नई में तमिलनाडु डॉ. आंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी के विशेष दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और वर्तमान में केरल के राज्यपाल, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री पी. सदाशिवम; भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री शरद अरविंद बोबडे; और मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्रीमती विजया कमलेश ताहिलरमानी को एल.एल.डी. मानद की उपाधि प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति, 14-15 जुलाई, 2019 को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा जाएंगे और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा किए जा रहे चन्द्रयान-2 चन्द्र मिशन के प्रक्षेपण के साक्षी बनेंगे।