Back

भारत के राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति भवन : 11.11.2017

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आज (11 नवम्बर, 2017) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने कहा कि मध्य प्रदेश में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना करना एक उपयुक्त कदम रहा क्योंकि इस राज्य में 15 मिलियन जनजातीय आबादी है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा में यथा संभव अवसर प्रदान करके आधुनिक भारत के निर्माण में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए जनजातीय युवाओं की मदद करना है।

राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत दिवस केवल बन रहे विद्यार्थियों छात्रों को सम्मानित करना नहीं है; बल्कि यह युवाओं के एक शिक्षित, कुशल और अनुशासित समूह की सेवाएं समाज को देने का भी अवसर है। दीक्षांत समारोह केवल शिक्षा की पूर्णता नहीं है बल्कि एक जिम्मेदार जीवन की शुरुआत है।

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से समाज पर एक ऐसी अमिट छाप छोड़ने का आग्रह किया जो इतनी अधिक सार्थक हो कि विश्वविद्यालय को पूरे देश के लिए एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्नातक हमेशा सीखते रहेंगे और हमारे समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह विज्ञप्ति 1500 बजे जारी की गई