Back

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहु, उत्तरायण और पौष पर्व त्योहारों की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 12.01.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहु, उत्तरायण और पौष पर्व त्योहारों की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि. "जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करता है और मौसम बदलने लगता है तब नई फसल का उत्सव मनाने का समय होता है। मैं, भारत और अन्य देशों में रह रहे सभी देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहु, उत्तरायण और पौष पर्व पर हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

ये सभी त्योहार, पूरे भारत में अलग-अलग रूपों से लेकिन एक ही भावना से मनाएं जाते हैं। यह अवसर, हमारे देश के किसानों तथा अन्य करोड़ों लोगों के कठिन परिश्रम और अथक प्रयासों की सराहना का होता है। मेरी शुभेच्छा है कि ये पर्व सभी लोगों की समृद्धि और खुशहाली का अवसर बनें और परस्पर भाईचारे की हमारी भावना को और मजबूत बनाएं।”

यह विज्ञप्ति 1410 बजे जारी की गई।