Back

भारत के राष्ट्रपति ने संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण किया

राष्ट्रपति भवन : 12.02.2019

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (12 फरवरी, 2019) संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री, श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एक भारतीय राजनेता के रूप में श्री अटल बिहारी वाजपेयी को हमेशा याद किया जाएगा। वे सार्वजनिक जीवन में गरिमा और प्रतिकूल परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की एक शानदार मिसाल थे। राष्ट्रपति ने कहा कि संसद सदस्य के रूप में, विदेश मंत्री के रूप में और अंत में प्रधानमंत्री के रूप में, श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक अलग और अमिट छाप छोड़ी है। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के उपराष्ट्रपति; भारत के प्रधान मंत्री; लोकसभा अध्यक्ष; और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेताशामिल थे।

यह विज्ञप्ति 1220 बजे जारी की गई।