Back

बांग्लादेश के युवा संसद सदस्यों और राजनीतिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 12.03.2019

बांग्लादेश के युवा संसद सदस्यों और राजनीतिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज (12 मार्च, 2019) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द से भेंट की।

भारत में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि वह बांग्लादेश के नेताओं की अगली पीढ़ी से मिलकर बहुत खुश हैं। भारत और बांग्लादेश साझा इतिहास, संस्कृति और पारिवारिक संबंधों से जुड़े हुए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत यह मानता है कि एक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्लादेश भारत के आधारिक राष्ट्रीय हित में है। दोनों देश समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारी साझा आकांक्षाओं के माध्यम से हमें अपने संसाधनों और क्षमताओं का संयुक्त रूप से दोहन करने के सर्वोत्तम तरीके खोजने चाहिए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि वे ऐसे नए तौर-तरीकों पर सोच-विचार करें जिनसे विकास को बढ़ावा देने और साझा समृद्धि बनाने में हमारी भागीदारी से सहायता मिल सके।

यह विज्ञप्ति 1250 बजे जारी की गई।