Back

भारत के राष्ट्रपति 13 से 15 जून तक कर्नाटक और गोवा के दौरे पर

राष्ट्रपति भवन : 12.06.2022

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 13 से 15 जून, 2022 तक कर्नाटक और गोवा की यात्रा पर जाएंगे।

13 जून, 2022 को, राष्ट्रपति बेंगलुरू के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे।

14 जून, 2022 को, राष्ट्रपति वैकुंठ हिल, वसंतपुरा, बेंगलुरु में श्री राजाधिराज गोविंद मंदिर के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

15 जून, 2022 को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले गोवा के नवीन राजभवन का शिलान्यास करेंगे।