Back

लीख्‍टेंस्टीन के प्रिंस आलोइस ने राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 12.10.2018

लीख्‍टेंस्टीन के महामहिम प्रिंस आलोइस ने आज (12 अक्टूबर, 2018) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द से भेंट की।

भारत में प्रिंस आलोइस का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यात्रा अति विशिष्‍ट है क्योंकि दोनों देश, राजनयिक संबंधों की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत लीख्‍टेंस्टीन के साथ अपने आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने का इच्छुक है। उन्होंने लीख्‍टेंस्टीन की कंपनियों को आमंत्रित किया कि वे भारतीय विकास गाथा से लाभ उठाएं।

यह विज्ञप्ति 1450 बजे जारी की गई।