Back

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की

राष्ट्रपति भवन : 12.10.2018

भारतीय पुलिस सेवा के 70 आरआर (2017 बैच) केपरिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह ने आज (12 अक्तूबर, 2018) राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द से भेंट की।

परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि एक आईपीएस अधिकारी होने के नाते, उनके कंधों पर भारी ज़िम्मेदारी है।भारतीय पुलिस सेवाहमारी राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रणाली के स्तम्भों में से एक है।यह एक ऐसी सेवा भी है जो हमारे पुलिस बल में आम नागरिकों के विश्वास को परिभाषित करती है।नागरिक, आईपीएस अधिकारियों को ऐसे अधिकारी के रूप में देखते हैं, जो कानून व्यवस्था बनाए रखते हैं और न्याय दिलाने में मदद करते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि कई मायनों में पुलिस स्‍वयं प्रशासनकी गुणवत्ता का प्रतीक होती है और प्रशासन की प्रतिनिधि भी। किसी आम नागरिक के मन में प्रशासन और शासन की छविसिग्नल पर तैनात यातायात कांस्टेबल, पड़ोस में गश्त करने वाले बीट अधिकारी और पुलिस थाने में रिसेप्शन डेस्क अधिकारी के साथ होने वाले संपर्क और इनके प्रभाव से बनती है। हमें बुनियादी पुलिस व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्‍यक कार्य करने चाहिए और किसी संवेदनशील एवं पेशेवर पुलिस बल की पहचान भी यही होती है। इससे हमें ऐसे माहौल का निर्माण करने में मदद मिलेगी जहां नागरिक कानून लागू करने वालों से डरने की बजाय कानून से डरें और इसका सम्मान करें।

यह विज्ञप्ति 1810 बजे जारी की गई।