Back

राष्ट्रपति ने वैशाखी, विशु, रंगोली बिहू, नब बर्ष, वैशाखी, पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति भवन : 13.04.2018

Download PDF


भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने 14 और 15 अप्रैल, 2018 को मनाए जा रहे वैशाखी, विशु, रंगोली बिहू, नब बर्ष, वैशाखी, पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर कहा:-

"वैशाखी, विशु, रंगोली बिहू, नब बर्ष, वैशाखी, पुतान्दु पिरापु के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। ये पर्व, हमारी परंपरा में परिश्रम को दिए गए महत्व और सम्मान के प्रतीक हैं।

हमारे देश के अलग-अलग भागों में विभिन्न प्रकार से मनाए जाने वाले ये पर्व हमारी विविधता और बहुलतावादी परंपरा को दर्शाते हैं तथा हमारे लोकाचार में सर्वत्र मौजूद एकता और सद्भावना को रेखांकित करते हैं।

आइए, इस अवसर पर शांति, समृद्धि और खुशहाली लाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लें।”

यह विज्ञप्ति 1540 बजे जारी की गई।