Back

वैशाखी, विशु, रोंगली बिहू, नब बर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का सन्देश

राष्ट्रपति भवन : 13.04.2019

Download PDF

14 और 15 अप्रैल, 2019 को मनाए जा रहे वैशाखी, विशु, रोंगली बिहू, नब बर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने अपने सन्देश में कहा कि:-

"वैशाखी, विशु, रोंगली बिहू, नब बर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में बसे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूँ।

फसलों की कटाई के ये त्योहार, हमारे किसानों के कठिन परिश्रम और प्रयासों के प्रति सम्मान के प्रतीक हैं। हमारे देश के अलग-अलग भागों में मनाए जाने वाले ये पर्व भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हैं।

मैं कामना करता हूँ कि खुशियों भरे ये त्योहार हमें अपने राष्ट्र की प्रगति और देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच भाईचारा मजबूत करने के लिए प्रेरित करें”।