Back

पुतान्दु पिरापु, रोंगाली बिहु, नब बर्ष और वैशाखड़ी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 13.04.2021

Download PDF

देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में 14 और 15 अप्रैल, 2021 को मनाए जाने वाले पुतान्दु पिरापु, रोंगाली बिहु, नब बर्ष और वैशाखड़ी की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने अपने सन्देश में कहा:-

"पुतान्दु पिरापु, रोंगाली बिहु, नब बर्ष और वैशाखड़ी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और अन्य देशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

नई आशाओं तथा नई उमंगों के साथ हमारे देश के अलग-अलग भागों में विभिन्न रूप में मनाए जाने वाले ये नव वर्ष के पर्व, हमारी विविधता और बहुलवादी परंपरा के प्रतीक हैं। ये त्योहार हमारे किसानों के अथक परिश्रम और उनके प्रति सम्मान भी दर्शाते हैं।

आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर शांति, समृद्धि और खुशहाली लाने तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए एकता और भाईचारे का सन्देश फ़ैलाने का संकल्प लें। मेरी कामना है कि सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें और नई ऊर्जा के साथ देश की प्रगति के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।”