Back

भारत के राष्ट्रपति स्वतंत्रता दिवस 2018 की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 13.08.2018

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द 72वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2018) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

संबोधन 1900 बजे से आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा 2000 बजे के बाद से इसका प्रसारण अपने क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।

यह विज्ञप्ति 1830 बजे जारी की गई