Back

भारत के राष्ट्रपति स्वतंत्रता दिवस 2019 की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 13.08.2019

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2019) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

सम्बोधन का प्रसारण, आकाशवाणी (एआईआर) के सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर 1900 बजे से, पहले हिन्दी में उसके बाद अंग्रेजी में किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा सम्बोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करणों का प्रसारण 2000 बजे से अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा।