Back

भारत के राष्ट्रपति स्वतंत्रता दिवस 2020 की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 13.08.2020

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2020) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

संबोधन का प्रसारण 1900 बजे से आकाशवाणी के सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिन्दी, उसके बाद अंग्रेजी में किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 2130 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन प्रसारित किया जाएगा।