Back

भारत के राष्ट्रपति 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन : 13.08.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द, 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त,2021) राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

संबोधन का प्रसारण 1900 बजे से किया जाएगा। आकाशवाणी (एआईआर)के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले संबोधन के हिंदी संस्करण का और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण का प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर 2130 बजे से संबोधन के क्षेत्रीय भाषा के संस्करणों का प्रसारण किया जाएगा।