Back

भारत के राष्ट्रपति ने द्रास में जवानों के साथ दशहरा पर्व मनाया

राष्ट्रपति भवन : 13.10.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द 14 और 15 अक्टूबर, 2021 को लद्दाख तथा जम्मू और कश्मीर की यात्रा पर जाएंगे।

14 अक्टूबर, 2021 को, राष्ट्रपति लेह के सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा करेंगे। वे शाम को उधमपुर में जवानों से भी चर्चा करेंगे।

15 अक्टूबर, 2021 को, राष्ट्रपति द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अधिकारियों तथा जवानों से बातचीत करेंगे।