Back

भारत के राष्ट्रपति ने ‘खेल और साहसिक पुरस्कार 2021’ प्रदान किए

राष्ट्रपति भवन : 13.11.2021

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्द ने आज (13 नवंबर, 2021) राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ‘खेल और साहसिक पुरस्कार 2021’ (मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2021, द्रोणाचार्य पुरस्कार-2021, अर्जुन पुरस्कार-2021, ध्यानचंद पुरस्कार-2021, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2021, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2021, और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2020) प्रदान किए।