Back

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश में हुए भू-स्खलन में हुई जनहानि पर सांत्वना व्यक्त की

राष्ट्रपति भवन : 14.08.2017

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर हुए भू-स्खलन में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

श्री आचार्य देवव्रत, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को भेजे एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर हुए भू-स्खलन के बारे में सुनकर दु:ख हुआ है जिसमें अनेक बस यात्रियों ने अपनी जान गंवाई और अन्य घायल हुए।

मैं भू-स्खलन से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार और अन्य अभिकरण शोक संतृप्त परिवारों को संभी संभव सहायता और घायलों को चिकित्सीय सहायता पहुंचाने में आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

कृपया मृतकों के परिवारों को मेरी मार्मिक संवेदनाएं प्रेषित करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की कामना करता हूं।

यह विज्ञप्ति 2040 बजे जारी की गई