Back

भारत के राष्ट्रपति ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में परमाणु ऊर्जा विभाग प्रौद्योगिकियों पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा परमाणु ऊर्जा विभाग के कार्य-केन्‍द्रों का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति भवन : 15.05.2018

भारत के राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद ने आज (15 मई, 2018) ट्रॉम्‍बे, मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र के परमाणु ऊर्जा विभाग की प्रौद्योगिकियों संबंधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा परमाणु ऊर्जा विभाग के कार्य-केन्‍द्रों का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को ऊर्जा से लेकर कृषि तथा चिकित्सा से लेकर अपशिष्ट प्रबंधन तक अनेक क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकियों के प्रयोग के मामले में एक अग्रणी राष्ट्र माना जाता है। फिर भी कृषि क्षेत्र में उत्कृष्टता की यात्रा छह दशक पहले भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र से शुरू हुई थी। तब से परमाणु ऊर्जा विभाग एक ऐसे बहु विषयी संगठन के रूप में विकसित हुआ है जिसके कार्य-केन्‍द्र सारे राष्‍ट्र में फैले हुए हैं।

स्वास्थ्यचर्या, खाद्य और कृषि,जल संसाधन प्रबंधन तथा पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग में भारतीय परमाणु वैज्ञानिकों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ये उपलब्धियांसराहनीय हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण एक दीर्घकालिक और अनंत प्रक्रिया है और हमें बहुत सारी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करनी है। हमारी राष्‍ट्र निर्माण प्रक्रिया में परमाणु ऊर्जा विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है।

यह विज्ञप्ति 1745 बजे जारी की गई