Back

भारत के राष्ट्रपति ने फतेहाबाद में ‘शिरोमणि कबीर प्रकट दिवस’ समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति भवन : 15.07.2018

भारत के राष्‍ट्रपति, श्री राम नाथ कोविन्‍द ने आज (15 जुलाई, 2018) फतेहाबाद, हरियाणा में‘शिरोमणि कबीर प्रकट दिवस समारोह’ (कबीर जयंती) में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस समारोह का आयोजन धानक सभा फतेहाबाद तथा संत कबीर धानक समाज कर्मचारी कल्याण संघ हरियाणा ने किया।

इस अवसर पर, राष्‍ट्रपति ने कहा कि संत कबीर एक महान समाज सुधारक थे। उन्‍होंने हमेंसमानता और सौहार्द का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं उनके समय की भांति आज भी प्रासंगिक हैं। राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि संत कबीर की शिक्षाओं के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए‘शिरोमणि कबीर प्रकट दिवस’ हरियाणा के प्रत्येक जिले मेंमनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं के मानसून सत्र शीघ्र ही शुरू होने जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद और विधायक बहस और संवाद के जरिए जनता के लिए किए जा रहे अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे ।

यह विज्ञप्ति 1400 जारी की गई।